Music

BRACKING

Loading...

MP NEWS : मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने राष्ट्रीय एकता दिवस की दिलायी शपथ



 मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में प्रात: 10 बजे राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी। इसके पूर्व सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

शपथ में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकताअखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया।

इस अवसर पर  अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौराश्री के.सी. गुप्ताश्री संजय दुबेश्री संजय कुमार शुक्लश्री शिवशेखर शुक्लासहित मंत्रालयविंध्याचल,सतपुड़ा भवन और पुलिस विभाग के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थितरहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ