Music

BRACKING

Loading...

MP NEWS : राज्यपाल श्री पटेल से मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने की सौजन्य भेंट

 


राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने रविवार को लोकभवन में सौजन्य भेंट की। राज्यपाल श्री पटेल का श्री तोमर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। राज्यपाल श्री पटेल को विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने 16 फ़रवरी से प्रारम्भ हो रहे विधानसभा के बजट सत्र के अभिभाषण के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर विभिन्न विषयों पर पारस्परिक चर्चा हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ