Music

BRACKING

Loading...

MP NEWS : कृषि रथ के माध्यम से किसानों को किया जा रहा है जागरूक



 प्रदेश में वर्ष 2026 “कृषक कल्याण वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार सभी जिलों में किसानों और कृषि के संबंध संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। किसान-रथ के माध्यम से किसानों के खेत तक योजनाएँ पहुँचाई जा रही हैं। हरदा जिले के तीनों विकासखंडों में ‘कृषि रथ’ का संचालन किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य उन्नत कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है। उप संचालक कृषि श्री जे.एल. कास्दे ने बताया कि कृषि रथ के साथ कृषि विज्ञान केंद्र, कोलीपुरा-हरदा के वैज्ञानिक, कृषि विभाग एवं संबद्ध विभाग के अधिकारी कर्मचारी द्वारा किसानों से सीधा संपर्क कर ई-विकास प्रणाली से उर्वरक क्रय करने हेतु जागरूक किया जा रहा है। साथ ही नरवाई प्रबंधन, ग्रीष्मकालीन मूंग फसल के स्थान पर उडद, मूंगफली, तिल आदि फसलों को प्रोत्साहन, प्राकृतिक व जैविक कृषि करने हेतु प्रोत्साहित, मृदा स्वास्थ कार्ड के आधार पर उर्वरकों की संतुलित मात्रा का उपयोग करने और भूमि पर बोई गई फसल अनुसार सूक्ष्म पोषक तत्वों के उपयोग करने आदि का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस दौरान कृषि विभाग द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं तथा समसामयिक सलाह भी किसानों को प्रदान की जा रही है।

ग्राम बर्रो में पहुँचा कृषि रथ, किसानों को दी योजनाओं व आधुनिक तकनीक की जानकारी कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत विकासखंड विदिशा के ग्राम बर्रो में कृषि रथ पहुंचा। इस अवसर पर कृषि, पशुपालन एवं संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त रूप से कृषकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्रदान की गई।

कृषि रथ के माध्यम से किसानों को उन्नत खेती, फसल प्रबंधन, मृदा परीक्षण, उर्वरकों के संतुलित उपयोग तथा शासन की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड वितरित किए गए, जिससे वे अपनी भूमि की उर्वरता के अनुसार खेती कर सकें।

कार्यक्रम में नरवाई प्रबंधन को बढ़ावा देने हेतु किसानों को शपथ भी दिलाई गई, जिससे फसल अवशेषों को जलाने की प्रवृत्ति पर रोक लग सके और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित हो सके। साथ ही ई-टोकन प्रणाली की जानकारी देकर मंडी में उपज विक्रय प्रक्रिया को सरल बनाने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि कृषि रथ अभियान का उद्देश्य किसानों तक तकनीकी जानकारी सीधे पहुंचाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रेरित करना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ