Music

BRACKING

Loading...

बिर्रा में उजित एक्वा का शुभारंभ: शुद्ध मिनरल वॉटर से ग्रामीणों को मिलेगी नई सुविधा

उजित एक्वा पानी पाउच का भव्य शुभारंभ 

बिर्रा-ग्राम बिर्रा में गुरुवार को डॉ. उजित राम देवांगन ने उजित एक्वा पानी पाउच का भव्य शुभारंभ किया। इस नई पहल से क्षेत्रवासियों को पानी पाउच, पानी बोतल, सोडा और जीरा सोडा जैसी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी।

   हरीश देवांगन ने बताया कि उजित एक्वा 100 प्रतिशत शुद्ध मिनरल वॉटर प्रदान करेगा, जो ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इसकी शुरुआत हो चुकी है और जल्द ही इसे विस्तार देकर बिर्रा, हसौद, बम्हनीडीह, शिवरीनारायण तथा भटगांव क्षेत्रों तक पहुंचाया जाएगा। इससे स्थानीय लोग शुद्ध जल का भरपूर उपयोग कर सकेंगे।

सिस्टम ऑपरेट करते हरीश देवांगन 

सरपंच पीली बाई एकादशिया साहू ने उत्साह जताते हुए कहा, "यह उद्यम गांव के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। स्थानीय स्तर पर ऐसी पहलें समृद्धि की नींव रखेंगी।" पंच एकांश पटेल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा, "उजित एक्वा के खुलने से लोगों को शुद्ध पानी की सुविधा मिलेगी, जो क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात है।"

इस अवसर पर पीली बाई एकादशिया साहू (सरपंच ग्राम पंचायत बिर्रा),संचालक उजित राम,मोतीलाल देवांगन,गीता देवांगन,हरीश देवांगन,प्राची देवांगन,जितेंद्र तिवारी, एकांश पटेल (पंच वार्ड क्रमांक 09 एवं अध्यक्ष निर्माण एवं विकास कार्य समिति ग्राम पंचायत बिर्रा),छत बाई कर्ष, बलराम कश्यप,प्रकाश देवांगन,शुभम थवाईत,रमेश थवाईत,चित्रकांत श्रीवास, पुष्पेंद्र श्रीवास सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ