Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : डॉ कुलदीप सक्सेना की शिकायत मासूम ने अपने खून से लिखकर सिंधिया से मांगा न्याय

9 साल के एक मासूम यशवर्धन राठौर ने अपने खून से पत्र लिखकर कें द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से न्याय की गुहार लगाई है। बच्चे का आरोप है कि डॉक्टर कुलदीप सक्सेना द्वारा बिना उचित डिग्री के गलत इलाज और अत्यधिक दवाइयों की डोज देने से उसकी हालत गंभीर हो गई है। यशवर्धन अपने पिता मोनू राठौर के साथ ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचा और मंत्री को पत्र सौंपा। सिंधिया ने मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पिता मोनू राठौर के अनुसार वर्ष 2020 से 2024 तक चले इलाज के दौरान बच्चे के बाल झड़ गए, आंखों की रोशनी कमजोर हो गई और शरीर कमजोर होता चला गया। एम्स भोपाल और दिल्ली एम्स में जांच के बाद उसकी हालत गंभीर बताई है, यही नहीं इस बच्चे की कुछ जांचें अमेरिका भी भेजी गई है।

परिजनों की मानें तो आरटीआई से पता चला कि संबंधित डॉक्टर के पास विशेषज्ञ डिग्री नहीं है। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से परेशान परिवार ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। परिजनों का कहना है कि ग्वालियर सीएमएचओ से लेकर स्वास्थ्य मंत्री, जिले के प्रभारी मंत्री, डिप्टी सीएम, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष जीतू पटवारी सहित स्वास्थ्य विभाग के बड़े-बड़े अधिकारियों को शिकायती आवेदन देते हुए कार्रवाई की मांग की जा चुकी है, लेकिन हर बार मिलने वाले जांच के आश्वासन से पिता-पुत्र परेशान हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ