Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : हॉस्टल से तीन बच्चे लापता पुलिस ने किया बरामद

शिवपुरी के नौहरी चक स्थित राजपूत हॉस्टल से तीन छात्र लापता हो गए हैं। हॉस्टल ईस्टर्न हाईट स्कूल के पास है। घटना के बाद परिजनों ने चिंता व्यक्त की है, और हॉस्टल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छात्रों की तलाश शुरू कर दी है। हॉस्टल संचालक राम सिंह राजपूत ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी की शाम करीब 5 बजे जब वे हॉस्टल में छात्रों की उपस्थिति जांच रहे थे, तब तीन छात्र अपने कमरों में नहीं मिले। अन्य छात्रों से पूछताछ करने पर पता चला कि तीनों लड़के शाम 4:30 बजे के आसपास बिना किसी को बताए हॉस्टल से बाहर चले गए थे। लापता छात्रों की पहचान प्रशांत धाकड़ (15 वर्ष, कक्षा 8, निवासी नमोनगर कॉलोनी शिवपुरी), दीपांश लोधी (17 वर्ष, कक्षा 10, निवासी समोहा, थाना करैरा) और आसेन्द्र लोधी (14 वर्ष, कक्षा 10, निवासी ग्राम दुल्हई, थाना भौती, जिला शिवपुरी) के रूप में हुई है। उनके परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने भी पुष्टि की कि बच्चे घर नहीं पहुंचे हैं। हॉस्टल और परिवार के लोगों ने खोजे, नहीं मिले

हॉस्टल प्रबंधन और परिजनों ने मिलकर बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और छात्रों के परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं मिला। फरियादी राम सिंह राजपूत ने आशंका व्यक्त की है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने तीनों छात्रों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया हो सकता है। इस मामले में हॉस्टल प्रबंधन की लापरवाही भी उजागर हुई है। बताया गया है कि हॉस्टल परिसर में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे नहीं थे, और बाहर लगा एक कैमरा भी खराब पड़ा था। प्रवेश और निकास द्वार पर सख्त निगरानी व्यवस्था न होने के कारण तीनों छात्र बिना किसी को बताए बाहर निकल गए। अभिभावकों ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि प्रशांत धाकड़ पूर्व में एक अन्य हॉस्टल में रह चुका है। 28 मई 2025 को वह वहां से भी तीन अन्य छात्रों के साथ भाग गया था, जिसके बाद उसे हॉस्टल से निकाल दिया गया था। बाद में परिजनों ने उसका दाखिला राजपूत हॉस्टल में कराया था। पुलिस इस पुराने घटनाक्रम को भी जांच में शामिल कर रही है। कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर आसपास के थानों में सूचना भेज दी है। संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है और उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ