शिवपुरी : दिनांक 12 फरवरी को शिवपुरी जिला पंचायत सभागार में CSC e-Governance Services India Limited की जिला स्तरीय वीएलई (VLE) कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में सीएससी स्टेट हेड श्री अतुलित राय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने State Bank of India (एसबीआई) सीएससी कियोस्क का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सीएससी पोर्टल के माध्यम से राज्य एवं केंद्र शासन की योजनाओं को दूर-दराज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव रहीं। उन्होंने वीएलई साथियों को निर्देश दिए कि पंचायत भवनों में संचालित अटल ई-सेवा केंद्र जनसेवा के सशक्त माध्यम बनें और ग्रामीणों को उचित मूल्य पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएं।
स्टेट हेड श्री अतुलित राय ने कार्यशाला में सीएससी पोर्टल के माध्यम से दी जाने वाली विभिन्न निःशुल्क सेवाओं की जानकारी दी, जिनमें
E-Shram Card योजना के अंतर्गत ई-श्रम कार्ड पंजीयन
Ayushman Bharat Yojana के तहत आयुष्मान कार्ड
विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा निःशुल्क कानूनी परामर्श सेवाएं
तथा अन्य जनहितकारी योजनाएं शामिल हैं।
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार करने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ,
कार्यक्रम का सफल आयोजन सीएससी जिला प्रबंधक श्री उमेश शर्मा द्वारा कराया गया।
जिसमें जिले भर के वीएलई उपस्थित रहे और जनहित योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

0 टिप्पणियाँ