Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : थाना नरवर पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 07 पेटी शराब मय एक मोटर साइकिल के आरोपी को गिरफ्तार किया।





पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले मे आरोपियो की धरपकड एवं अवैध शराब, जुआ, सट्टा के विरूद्द अभियान चलाया जा रहा है, जिसके पालन मे अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एस.डी.ओ.पी. करैरा श्री आयुष जाखड़ के निर्देशन में मुखबिर की सूचना पर से आरोपी शिवराज उर्फ छोटू पुत्र लाखन तोमर उम्र 22 साल नि. ग्राम पनघटा चौकी मगरौनी थाना नरवर जिला शिवपुरी के कब्जे से अवैध देशी प्लेन शराब कुल 07 पेटी (63 लीटर) एवं एक मोटरसाईकिल जप्त की गई एवं आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया ।


सराहनीय कार्यवाही : निरीक्षक विनय यादव थाना प्रभारी नरवर, सउनि राधाकृष्ण बंजारा, प्रआर 201 सुनील भार्गव, आर.874 प्रभजोत सिंह, आर. 426 नरेन्द मोर्य, आर.784 गजेन्द्र, आर. 815 माधौ सिंह, आर. 684 अजय गुर्जर, आर.18 पवन पुरी, म.आर 1088 कीर्ति मोर्य, आर चालक राजबहादुर चोकोटिया की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ