कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार परिवहन एवं यातायात विभाग की संयुक्त टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। संयुक्त दल द्वारा आज कुल 20 स्लीपर बसों पर 67 हजार रुपए की चालानी कार्यवाही की गई है।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि स्लीपर बसों की चेकिंग की कार्यवाही के दौरान बस क्रमांक एमपी 08 जेडसी 9197, यूपी 78 एफटी 0102, एआर 01 क्यू 5655, यूपी 78 सीटी 3798, एआर 20 ई 0692, एआर 01 आर 2786, एआर 01 टी 4447 इत्यादि बसों पर ऑवरलोडिग की धारा 66/194 (1) एवं एमपी 41 जेडजे 0164 पर पीयूसी की धारा 51/177 के अंतर्गत एवं अन्य धाराओं में कुल 20 स्लीपर बसों पर 67000 रुपए की चालानी कार्यवाही की गई है।कलेक्टर अर्पित वर्मा ने लगातार इसी प्रकार सतत चेकिंग के निर्देश दिए हैं।

0 टिप्पणियाँ