Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : कॉलेज छात्र ने लगाया गंभीर आरोप, डॉ. अपराजिता तोमर और डॉ. शुभांगी से बताया जान को खतरा।।।

शिवपुरी।शिवपुरी मेडिकल कॉलेज एक बार फिर विवादों में घिरता नजर आ रहा है। मेडिकल कॉलेज के छात्र रानू लोधी ने पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अपराजिता तोमर एवं डॉ. शुभांगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी जान को खतरा बताया है। छात्र ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को लिखित शिकायत सौंपकर सुरक्षा की मांग की है।

छात्र का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में उसके खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच कॉलेज प्रबंधन द्वारा गठित कमेटी ने की थी, जिसमें उसे निर्दोष पाया गया। इसके बाद उसने मेडिकल कॉलेज की कार्यप्रणाली एवं उपचार संबंधी शिकायतों को लेकर कलेक्टर जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी।

आरोप है कि शिकायतों के बाद से उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। छात्र ने आवेदन में उल्लेख किया है कि बीती रात दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने कथित रूप से कहा कि मेडिकल कॉलेज एवं विभाग पर सवाल उठाना बंद कर दे, अन्यथा तुझे बा तेरे परिवार के लिए ठीक नहीं होगा।

छात्र ने अपनी शिकायत में स्पष्ट रूप से कहा है कि उसे डॉ. अपराजिता तोमर एवं डॉ. शुभांगी से जान का खतरा है। साथ ही उसने यह भी कहा कि यदि भविष्य में उसके साथ कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो इसकी समस्त जिम्मेदारी उक्त दोनों डॉक्टरों की होगी।

इस संबंध में जब हमारे संवाददाता ने मेडिकल कॉलेज के डीन  डॉ. डी परमहंस से संपर्क करने का प्रयास किया, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

फिलहाल छात्र की शिकायत के बाद मामला चर्चाओं में है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ