Music

BRACKING

Loading...

shivpuri News। : बहन के मजदूरी के पैसों मागने पर भाई की कर दी हत्या

 

शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गरगट्टू में मजदूरी के पैसों को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस मामले में एक व्यक्ति की हत्या के बाद फरार चल रहे नाबालिग आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटना के बाद शिवपुरी शहर के ठकुरपुरा में छिपकर रह रहा था।


पुलिस के अनुसार 8 मई 2026 को ग्राम गरगट्टू निवासी पप्पू आदिवासी की लुहांगी से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।


मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ था विवाद

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी बहन की मजदूरी के पैसे मांगने के लिए मृतक पप्पू आदिवासी के घर पहुंचा था। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर आरोपी ने लुहांगी से हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि पप्पू आदिवासी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई थी।


बुआ के घर छिपा था आरोपी

हत्या के बाद आरोपी लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बदरवास थाना पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी थी। इसी दौरान थाना प्रभारी शिखा तिवारी को सूचना मिली कि आरोपी ग्राम मोहना क्षेत्र में देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर दबिश दी गई। पुलिस ने आरोपी को शहर के ठकुरपुरा इलाके में उसकी बुआ के घर से हिरासत में ले लिया।


आरोपी की उम्र 17 साल 2 महीने

थाना प्रभारी शिखा तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 17 साल 2 महीने है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ