Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : कलेक्टर ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण

 



कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अर्पित वर्मा ने आज कठमई स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा एवं रखरखाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस में स्थापित सुरक्षा इंतजामों, अभिलेख संधारण तथा अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री दिनेश चंद्र शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम वेयर हाउस का प्रत्येक माह नियमित निरीक्षण किया जाना आवश्यक है, जिससे ईवीएम की सुरक्षा, पारदर्शिता और निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता लगातार सुनिश्चित की जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ