*थाना तेन्दुआ पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार के अपराध क्रमांक 116/2026 मे आरोपी दिलीप आदिवासी को सूचना के 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया एवं जेल भेजा गया।*
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा जिले मे अपराधों मे कमी लाने एवं अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिये निर्देश दिये गये हैं, पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधों मे फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान स्तर पर कार्यवाही कर गिरफ्तारी करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
थाना तेंदुआ पर दिनांक 22.06.26 को नाबालिग पीड़िता द्वारा रिपोर्ट किया कि आरोपी दिलीप आदिवासी के द्वारा उसके साथ जबरदस्ती बुरा काम (बलात्कार) किया है। उक्त रिपोर्ट पर से थाना तेंदुआ पर अपराध क्रमांक 116/2026 धारा 65(2),87 बीएनएस. एवं 5(ड)/6 पॉस्को एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
अपराध नाबालिका बालिका से जुडा होने से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया के द्वारा तुरंत एक्शन लेते हुये अपराध की पूरी जानकारी ली गयी एवं पीड़िता को आवश्यक पुलिस सहायता प्रदान करते हुये आरोपी की गिरफ्तारी के थाना प्रभारी तेंदुआ को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
पुलिस अधीक्षक जी के निर्देशों के पालन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस श्री संजय मिश्रा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी तेंदुआ के नेतृत्व टीम बनाकर आरोपी की गिरफ्तीर के प्रयास किये गये। दौराने विवेचना आज दिनांक 23.06.26 को पुलिस टीम के द्वारा सरखण्डी तिराहे के पास से आरोपी दिलीप आदिवासी पुत्र रामू आदिवासी उम्र 21 साल निवासी ग्राम सरखण्डी को मय घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नीतू सिंह धाकङ,प्रआर.493 गजेन्द्र सिंह सोलंकी,आर.1130 अंकित शर्मा की विशेष भूमिका रही ।

0 टिप्पणियाँ