शिवपुरी (कोलारस)। जब देश का किसान खाद की एक-एक बोरी के लिए सहकारी समितियों के चक्कर काटते-काटते अपनी चप्पलें घिस देता है, तब सरकारी तंत्र की नाक के नीचे कालाबाजारी का खेल कितनी धड़ल्ले से फलता-फूलता है, इसका जीता-जागता सबूत सोमवार आधी रात को ग्राम लेवा में देखने को मिला।
तैदुआ थाना पुलिस और कृषि विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक स्वराज ट्रैक्टर-ट्रॉली
जैसा कि फोटो में देखा जा सकता है
भारत डीएपी' (BHARAT DAP) की 70 बोरियां जब्त की हैं। लेकिन यह कार्यवाही विभाग की 'मुस्तैदी' से ज्यादा उसकी पूरी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है!
सवाल यह है कि खाद पहुंचा कैसे ?
तस्वीर से साफ बयां करती है कि जब्त की गई खाद 'प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना' (Bhartiya Jan Urvarak Pariyojna) के तहत 'इंडियन पोटाश लिमिटेड' द्वारा विपणन की जाने वाली सरकारी डीएपी है, जो सीधे तौर पर किसानों के लिए सब्सिडी दरों पर आती है।
विभाग सोता रहा, माफिया जागता रहा - रात के 1 बजे जब पूरा इलाका सो रहा था, तब रिंकू धाकड़ के घर के सामने सरकारी खाद से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध परिवहन के लिए तैयार खड़ी थी। सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में सरकारी खाद बिना किसी वैध बिल या चालान के ब्लैक मार्केट तक कैसे पहुंच गया ?
दस्तावेज गायब, आरोपी भी गायब -जब जांच की गई तो मौके पर न तो कोई वैध कागजात मिले और न ही आरोपी। ट्रैक्टर चालक रिंकू धाकड़ और उसका साथी पुलिस और कृषि विभाग की टीम को ठेंगा दिखाकर मौके से फरार हो गए। क्या विभाग की कार्यवाही इतनी ढीली थी कि आरोपियों को भागने का पूरा मौका मिल गया ?
कागजी कार्यवाही की 'लैब' में कब तक पिसेगा किसान ?
वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं उर्वरक निरीक्षक कल्लू कोली की शिकायत पर पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है और खाद के सैंपल लेकर लैब भी भेज दिए हैं। लेकिन असलियत यह है कि जब तक इन लैब्स की रिपोर्ट आएगी और जब तक यह 'अंतिम स्थिति' स्पष्ट होगी, तब तक किसान का बुआई का सीजन निकल चुका होगा।
कृषि विभाग आखिर तब क्यों जागता है जब पानी सिर से ऊपर निकल जाता है? क्या खाद के वितरण केंद्रों पर इतनी ढिलाई है कि सरकारी योजना की बोरियां सीधे कालाबाजारियों के ट्रैक्टरों में लोड हो रही हैं? इस संगठित गबन के पीछे कौन से बड़े चेहरे हैं, खाद की कालाबाजारी तक नहीं चूकते! ऐसा कौन है जो शिवपुरी जिले में सारे अबेध धंदे काले कारनामे और शासकीय कार्यो में लूट मचावा रखी है ?
खबरों को पड़ने के लिए फॉलो बटन पर क्लिक जरूर करे

0 टिप्पणियाँ