Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : शिवपुरी: भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में जेबकतरा सक्रिय, कार्यकर्ता की जेब से उड़ाए ₹20,100

 

शिवपुरी: भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में जेबकतरा सक्रिय, कार्यकर्ता की जेब से उड़ाए ₹20,100

शिवपुरी।शहर के फतेहपुर स्थित मंगलम भवन में आयोजित एक राजनीतिक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक शातिर चोर ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के प्रथम नगर आगमन पर आयोजित स्वागत समारोह की भीड़ का फायदा उठाकर एक अज्ञात जेबकतरे ने एक कार्यकर्ता की जेब साफ कर दी। सूत्रो के मुताबिक पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत सिटी कोतवाली शिवपुरी में भी दर्ज कराई है।


स्वागत की भीड़ और धक्का-मुक्की का उठाया फायदा

शिकायतकर्ता प्रभात झा (पुत्र श्री उम्मेद सिंह झा) ने बताया कि गुरुवार, 18 जून को शाम करीब 6 बजकर 49 मिनट पर फतेहपुर मंगलम भवन में स्वागत कार्यक्रम चल रहा था। पूरे परिसर में भारी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे। इसी दौरान मंच के पास या वीआईपी मूवमेंट के दौरान हुई धक्का-मुक्की का फायदा उठाकर किसी अज्ञात चोर ने प्रभात झा की पीछे वाली जेब में रखे 20,100 रुपये नगद पार कर दिए।


 सूत्रो से खबर है कि वीडियो रिकॉर्डिंग में भी कैद हुई चोर की हरकत

इस मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब पीड़ित ने बताया कि घटना के वक्त कार्यक्रम की लगातार फोटो और वीडियो ग्राफी की जा रही थी। जब प्रभात को पैसे चोरी होने का अहसास हुआ और उन्होंने वहां बन रहे वीडियो फुटेज को खंगाला, तो उसमें वह संदिग्ध चोर साफ तौर पर वारदात को अंजाम देते या संदिग्ध अवस्था में कैमरे में कैद हो गया है।

पीड़ित प्रभात झा ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र के साथ वह  वीडियो फुटेज भी साक्ष्य के तौर पर सौंप दिया है जिससे चोर की पहचान आसानी से की जा सके।

 पीड़ित ने लगाई जल्द कार्यवाही  और रकम वापसी की गुहार लगाई है 

जानकारी के अनुसार हम आप की बता दे की कोतवाली में शिकायत दर्ज पीड़ित कार्यकर्ता ने श्रीमान थाना प्रभारी, सिटी कोतवाली शिवपुरी से गुहार लगाई है कि वीडियो फुटेज के आधार पर उक्त शातिर चोर को जल्द से जल्द चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाए और उनकी चोरी गई राशि वापस दिलाई जाए।

राजनीतिक कार्यक्रमों और भारी भीड़ वाले आयोजनों में इस तरह के शातिर गिरोहों का सक्रिय होना सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ