Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित शिवपुरी भ्रमण को लेकर कलेक्टर श्री वर्मा ने संभावित स्थलों का किया निरीक्षण

 



प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का शिवपुरी जिले का भ्रमण प्रस्तावित है। इस प्रस्तावित शिवपुरी भ्रमण को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। आयोजन की सफलता और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने संभावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं के विभिन्न पहलुओं को लेकर सूक्ष्म अवलोकन किया।कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने सर्वप्रथम पोलोग्राउंड और गांधी पार्क का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन स्थल की भौतिक स्थिति, सुरक्षा मानकों और जनसुविधाओं की दृष्टि से स्थल की उपयोगिता को बारीकी से परखा। इसके पश्चात, कलेक्टर श्री वर्मा हवाईपट्टी पहुंचे, जहां उन्होंने वहां की तकनीकी व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों का मुआयना किया। इस दौरान व्यवस्थाओं के प्रत्येक बिंदु पर प्रशासनिक दृष्टिकोण से विचार-विमर्श किया गया। निरीक्षण में शिवपुरी विधायक श्री देवेंद्र जैन, कोलारस विधायक श्री महेंद्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष श्री जसवंत जाटव एवं श्री हरवीर रघुवंशी, ने स्थलों का अवलोकन करते हुए प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सुझाव साझा किए। सभी ने मुख्यमंत्री जी के संभावित आगमन को देखते हुए एक सुव्यवस्थित कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया।अपर कलेक्टर श्री दिनेश चंद्र शुक्ला और एसडीएम श्री आनंद राजावत, संयुक्त कलेक्टर श्री अनुराग निंगवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ