मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मध्य आयोजित विशेष अभियान के अंतर्गत ग्राम पचावली, विकासखंड कोलारस में प्राकृतिक खेती कार्यशाला सह कृषक संगोष्ठि का आयोजन कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में शुक्रवार को किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री महेन्द्र सिंह यादव रहे। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्री भारत सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा श्री विपिन खेमरिया, पूर्व विधायक श्री प्रहलाद भारती, जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य श्री हरवीर रघुवंशी, श्री योगेन्द्र रघुवंशी एवं क्षेत्रीय सरपंच, जनपद सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा कार्यशाला में वर्तमान समय में किसान भाई प्राकृतिक खेती को अपनाकर कम लागत में अधिक मुनाफा कैसे कमायें इस पर विस्तार से चर्चा की गई।तकनीकी सत्र में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.मुकेश कुमार भार्गव एवं डॉ.नीरज कुशवाह द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती की उन्नत तकनीकों एवं व्यवहारिक पहलुओं की जानकारी प्रदान की गई। उपसंचालक कृषि श्री मुनेश कुमार शाक्य द्वारा कार्यशाला में प्राकृतिक खेती की आवश्यकता, रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव, जैव आदानों की तैयारी, प्राकृतिक खेती के सफल मॉडल तथा किसानों की आय वृद्धि के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुरैना से पधारे वैज्ञानिक श्री सुनील कुमार कटारिया एवं डॉ. अभिषेक बादल द्वारा उपस्थित किसाना भाईयों को जीवामृत घनजीवामृत नीमास्त्र आदि बनाने एवं उपयोग की विधि से किसानों को अवगत कराया।कार्यक्रम के अंत में अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री मनोज कुमार रघुवंशी एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री कल्लू कोली के द्वारा उपस्थित अतिथियों एवं किसान भाईयों का आभार प्रकट कर समापन किया गया। इस अवसर पर बी.टी.एम. श्री मुकेश कुमार गर्ग एवं बी.टी.एम. बदरवास श्री पूरण सिंह चौहान के साथ समस्त ग्रामीण कृषि अधिकारी कर्मचारियों के साथ-साथ 350 से अधिक किसान भाईयों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन कृषि विभाग एवं आत्मा परियोजना के सहयोग से किया गया।

0 टिप्पणियाँ