Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : आधार सेवाओं को सुदृढ़ बनाने जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित

 



नागरिकों को आधार सेवाओं का सुलभ, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आधार सेवाओं की प्रगति, लंबित प्रकरणों के निराकरण तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के लिए विशेष अभियानबैठक में यूआईडीएआई के परियोजना प्रबंधक श्री निकेत दीवान ने बताया कि 5 वर्ष एवं 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) कराना अनिवार्य है। इसके लिए कलेक्टर श्री वर्मा ने शिक्षा विभाग को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जुलाई एवं अगस्त 2026 में जिले के सभी विद्यालयों में विशेष शिविर आयोजित कर पात्र बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट सुनिश्चित किया जाए, जिससे उन्हें छात्रवृत्ति एवं अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।लंबित आधार प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर जोरकलेक्टर श्री वर्मा ने तहसील स्तर पर लंबित नामांकन प्रकरणों तथा 100 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित आधार मामलों को सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पात्र नागरिकों को आधार सेवाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए।आधार ऑपरेटरों को दिया गया तकनीकी प्रशिक्षणबैठक के उपरांत यूआईडीएआई टीम द्वारा आधार ऑपरेटरों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में आधार नामांकन एवं अद्यतन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने, तकनीकी त्रुटियों को न्यूनतम करने तथा नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही ऑपरेटरों को नागरिकों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ