भागने की कोशिश की, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खरई कट से कुण्डली तिराहा की ओर फोरलेन मार्ग पर एक संदिग्ध युवक कमर में हथियार खोंसकर किसी वारदात की नीयत से घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। कुण्डली तिराहा पुलिया के पास पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, जिसे टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा कर पकड़ लिया।
लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद तलाशी लेने पर 25 वर्षीय आरोपी भूरा गुर्जर (पुत्र घूमन सिंह गुर्जर, निवासी ग्राम सेवन, थाना बदरवास) की कमर से 315 बोर का लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ। कट्टे को खोलने पर उसमें एक जिंदा राउंड मिला, जबकि दूसरा जिंदा राउंड उसकी जेब से जब्त किया गया। वैध लाइसेंस या दस्तावेज न दिखा पाने पर पुलिस ने कट्टा और कारतूस जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मामला दर्ज, न्यायालय में पेश तेंदुआ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि आरोपी यह अवैध हथियार कहां से लाया था और उसका मकसद क्या था। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया।
यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति व एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में अंजाम दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध हथियारों और गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

0 टिप्पणियाँ