Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : शिवपुरी: ऊर्जा प्लांट में घुसा अजगर, 5 किलो की 'गोए' निगलने के बाद सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू


शिवपुरी के ऊर्जा प्लांट में आज उस समय हड़कंप मच गया जब वहां काम कर रहे कर्मचारियों को एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर ने एक 5 किलो वजनी गोए को निगल लिया था, जिस कारण वह हिल-डुल नहीं पा रहा था।

कर्मचारियों ने तुरंत नरवर के सर्प मित्र सलमान पठान को सूचना दी। पठान मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।


5 किलो की 'गोए' निगला अजगर

पठान ने बताया कि अजगर के पेट में एक विशाल गोए थी। अजगर ने पकड़ने जाने पर गोए को उगल दिया। गोए का वजन करीब 5 किलो था।

इंसानों के लिए भी खतरनाक हो सकता है अजगर

पठान ने बताया कि अजगर बकरी या अन्य जंगली जानवरों को आसानी से अपना शिकार बना सकता है। अगर कोई इंसान का बच्चा अजगर की चपेट में आ गया तो उसे भी आसानी से निगल सकता है।

अजगर को जंगल में छोड़ा

पठान ने अजगर को सुरक्षित पकड़कर पास के जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि वे जंगली जानवरों से सावधान रहें और उन्हें नुकसान न पहुंचाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ