Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : खनियाधाना में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा

 



हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत विकासखंड खनियाधाना में राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पिछोर विधायक श्री प्रीतम लोधी एवं कलेक्टर व जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने झमाझम बारिश के बीच हाथों में राष्ट्रध्वज थामकर पैदल चलते हुए इस भव्य रैली की अगुवाई की। जनप्रतिनिधि और जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति और जज़्बे को देखकर रैली में शामिल  छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों और आम नागरिकों में नए उत्साह का संचार कर दिया।प्रमुख मार्गों से होकर नगर परिषद पर हुआ समापनयह भव्य तिरंगा यात्रा नगर के सभी मुख्य मार्गों से गुजरी। देशभक्ति के गीतों और 'भारत माता की जय' तथा 'वंदे मातरम्' के गगनभेदी नारों के बीच रैली महाराणा प्रताप चौराहे से होते हुए नगर परिषद प्रांगण पहुंची, जहां इसका विधिवत एवं औपचारिक समापन किया गया।विभिन्न वर्गों की विशाल सहभागिताइस आयोजन में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं, स्कूली छात्र-छात्राओं तथा स्थानीय युवाओं ने भारी संख्या में बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरी रैली के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर नज़र आया।रैली के समापन अवसर पर  'सेल्फी प्वाइंट' पर विधायक श्री प्रीतम लोधी एवं कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने अन्य अधिकारियों व नागरिकों के साथ राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी ली और आमजन से इस अभियान में सहभागिता की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ