Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : कलेक्टर श्री वर्मा ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

 



कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।कलेक्टर श्री वर्मा ने अपने शुभ कामना संदेश में कहा कि 15 अगस्त हमारे राष्ट्र के गौरव, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और वीर जवानों के अदम्य साहस का स्मरण कराने वाला महान पर्व है। यह दिन हमें स्वतंत्रता के मूल्यों को आत्मसात करने और राष्ट्र की प्रगति में अपनी भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर हम सभी जिले की विकास यात्रा को और गति देने, समाज में आपसी भाईचारा एवं सद्भाव बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लें। हमारे सामूहिक प्रयासों से जिला विकास, जनकल्याण और समृद्धि के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे, यही हमारी शुभकामना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ