Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : गांधी जयंती पर फतेहपुर प्राथमिक शाला में आयोजित हुआ सद्भावना शिविर; पात्र हितग्राहियों को मिला हितलाभ

 



राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शिवपुरी शहर के फतेहपुर स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में विशेष अस्पृश्यता निवारणार्थ (सद्भावना शिविर) का आयोजन किया गया। जनजाति कार्य विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक शिवपुरी श्री देवेन्द्र जैन तथा कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा की उपस्थिति में विभिन्न शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को मंच से हितलाभ का वितरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जाति अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विनीता लोधी एवं रोहित चिड़ार को 2.50 लाख रुपये की स्वीकृत राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संत रविदास योजनांतर्गत शिवपुरी निवासी नरेन्द्र शाक्य को ई-रिक्शा द्वारा स्वरोजगार स्थापित करने हेतु 1.95 लाख रुपये की स्वीकृति व प्रमाण पत्र दिया गया। इसके अलावा छात्रावास के विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग  छात्रों की मांग पर क्रिकेट किट, फुटबॉल एवं बैडमिंटन सामग्री प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विद्यालय में छात्रों के साथ सहभोज किया।कार्यक्रम में विधायक शिवपुरी श्री देवेन्द्र जैन ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों पर प्रकाश डालते हुए समाज में समानता, शिक्षा, संगठन और आत्मसम्मान के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती, महात्मा गांधी एवं बाबा साहब अम्बेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई।शिविर में जनसमुदाय को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री जसमंत जाटव ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 17 के अनुसार अस्पृश्यता तथा मंदिर व सार्वजनिक स्थानों पर जाने से रोकना एक दंडनीय अपराध है। इसके अतिरिक्त 1955 अस्पृश्यता उन्मूलन अधिनियम (1976 में संशोधित), अ.जा./अ.ज.जा. अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 (2015 में संशोधित) एवं सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम की जानकारी दी गई।छात्रों के साथ किया सहभोज, बच्चों का बढ़ाया उत्साहकार्यक्रम के दौरान गणपति ने दिया और अधिकारियों ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर के छात्रों के साथ  सहभोज किया। सहभोज के दौरान उन्होंने बच्चों से रूबरू होकर उनकी पढ़ाई-लिखाई, खेलकूद और विद्यालय की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।बच्चों से संवाद करते हुए कलेक्टर श्री वर्मा ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने, अनुशासित रहने और जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।आयोजित शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, जनपद पंचायत शिवपुरी अध्यक्ष श्रीमती हेमलता रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री राजू बाथम, श्री मुन्नालाल कुशवाह, पार्षद श्री सुधीर आर्य, जिला संयोजक जनजाति कार्य विभाग श्री महेन्द्र श्रीवास्तव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ