राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन में गतदिवस ग्राम पंचायत हातौद में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी की सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।चिकित्सकीय टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरणशिविर में जिला चिकित्सालय शिवपुरी से आई डॉक्टरों की विशेष टीम द्वारा उपस्थित सभी वृद्धजनों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक उपचार एवं निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।वरिष्ठ नागरिकों के विधिक अधिकारों एवं नालसा हेल्पलाइन की दी जानकारीजिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी ने उपस्थित वृद्धजनों को उनके अधिकारों, नालसा वरिष्ठ नागरिकों को विधिक सेवा योजना 2016 तथा माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 के कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने किसी भी प्रकार की विधिक सहायता के लिए नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा वृद्धजनों के साथ अत्यंत आत्मीयतापूर्वक बातचीत की गई। उनसे उनकी दिनचर्या, दैनिक जीवन में आ रही समस्याओं एवं प्राथमिक आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया गया।शिविर में उपस्थित अधिकारी व प्रतिनिधिइस अवसर पर जिला चिकित्सालय की चिकित्सीय टीम, ग्राम पंचायत सचिव श्री वीर सिंह गुर्जर, ग्राम रोजगार सहायक श्री मिलट्री सिंह, पैरालीगल वॉलेंटियर्स श्री गोपाल राठौर एवं श्री मनीष कुशवाह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणजन एवं वृद्धजन उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ