Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट सहित शासकीय कार्यालयों मे चला स्वच्छता अभियान

 



सामूहिक श्रमदान के साथ साफ-सुथरा परिसर बनाने का लिया संकल्पराष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के पावन अवसर पर शुक्रवार, 02 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ एवं ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के अंतर्गत विशेष स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के दिशा-निर्देशन में कलेक्ट्रेट परिसर सहित जिले के विभिन्‍न शासकीय कार्यालयों में स्वच्छता शपथ एवं सफाई गतिविधियों का आयोजन किया गया।कलेक्ट्रेट परिसर में एडीएम श्री दिनेश शुक्ला, संयुक्त कलेक्टर श्री अनुराग निंगवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री अनूप श्रीवास्तव सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान किया।गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इस विशेष अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर शिवपुरी में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। इस दौरान अधिकारियों ने संदेश दिया कि शासकीय कार्यालयों का स्वच्छ वातावरण आमजनों के प्रति बेहतर सेवा प्रदान करने का माध्यम बनता है।जलेभर में समस्त विकासखंड और नगरीय निकायों में स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमें जनप्रतिनिधि,अधिकारियों कर्मचारियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और श्रमदान किया। सबसे महत्वपूर्ण यह रहा कि सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया और प्रतिदिन हमारे वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया। इसके अलावा सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किए गए।कृषि कार्यालय परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान; अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया सामूहिक श्रमदानइसी क्रम में कार्यालय उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास शिवपुरी के परिसर में भी विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री मुनेश कुमार शाक्य के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कार्यालय परिसर में सामूहिक रूप से साफ-सफाई कर स्वच्छता श्रमदान किया गया।नगरपालिका शिवपुरी का स्वच्छता अभियानराष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर स्वच्छता का संदेश दिया गया।सेवा संकल्प अभियान और स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान के अंतर्गत  आज नगर पालिका परिषद शिवपुरी द्वारा 'विशेष सफाई अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान: शहर के प्रमुख माधव चौक चौराहा एवं कोर्ट रोड पर सघन स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की गई। नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और सीएमओ और नगरपालिका के स्टाफ ने सहभागिता की।स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है। स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सामूहिक सहभागिता से ही एक स्वच्छ, सुंदर और आदर्श शासकीय परिसर का निर्माण संभव है। गांधी जयंती पर आयोजित यह अभियान स्वच्छता, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति  प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ