दतिया। ब्रेकिंग।
हिनौतिया में कट्टे की नौक पर मंगल पाल नामक ग्रामीण से 18 हजार रुपए की लूट करने वाले शातिर बदमाश को गोराघाट पुलिस ने चैकिंग के दौरान अवैध हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तहसीलदार पुत्र अलबेल सिंह चौहान निवासी गढ़ी वुधारा जिला मुरैना को 315 बोर के कट्टा सहित गिरफ्तार कर लिया।
मालूम हो की पकड़ा गया बदमाश पूर्व में दस्यु जगजीवन परिहार गैंग का सक्रिय सदस्य रहकर 15 हजार रुपए का इनामी बदमाश भी रहा है। मुकेश यादव हत्याकाण्ड के बाद आरोपी तीस हजार रुपए के इनामी बदमाश दिनेश गौतम गैंग में शामिल हुआ और हिनौतिया में पाल डेरा पर मंगल पाल के साथ 18 हजार रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया था। इनामी बदमाश दिनेश गौतम से पकड़ी गई बंदूक भी आरोपी ने उसे चालीस हजार रुपए में बेची थी।
पुलिस कप्तान मयंक अवस्थी के निर्देश एवं ASP मंजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में गोराघाट थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजावत, ASI राजकुमार सिंह, ASI रामकुमार कटारे, आरक्षक रमन दुबे, संजय, शिवकुमार, पुष्पेन्द्र सिंह एवं भरत रावत की संयुक्त कार्यवाही।
0 टिप्पणियाँ