श्री चन्द प्रभु भगवान जन्मोत्सव एंव भण्डारा चैतन्य आश्रम पर 18 सितम्बर मंगलवार को।
दतिया/श्री श्री 1008 श्री चैतन्यदास जी महाराज धमार्थ एंव चेरिटेबिल टृस्ट दतिया द्वारा चैतन्य आश्रम ,हनुमानगढ़ी पर हर वर्ष भांति इस वर्ष भी श्री चन्द प्रभु भगवान जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है।जिसमें दो दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 17 सितंबर श्री रामचरित मानस रामायण पाठ से प्रारंभ हो कर 18 सितंबर दिन मंगलवार दोपहर 12-4 से पूजन,हवन,आरती कार्यक्रम संपन्न होगा. एंव कन्याओं भोजन के बाद सायं 5 बज़े से भण्डारा प्रारंभ होगा।श्री श्री 1008 श्री चैतन्यदास जी महाराज धमार्थ एंव चेरिटेबिल टृस्ट दतिया द्वारा 18 सितम्बर मंगलवार शाम 5 बज़े से सभी धर्म प्रेमी बन्धुयो ,भक्तों, आमजन से अपने इष्ट मित्रों सहित प्रसादी ग्रहण करने का अनुरोध किया है।उक्त जानकारी श्री श्री 1008 श्री चैतन्यदास जी महाराज धमार्थ एंव चेरिटेबिल टृस्ट दतिया के टृस्टी उपाध्यक्ष पंकज जड़िया एंव टृस्टी उपकोषाध्यक्ष अजय शुक्ल दोनों ने सँयुक्त रूप से दी।
0 टिप्पणियाँ