Music

BRACKING

Loading...

कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टरों के बीच किया कार्य विभाजन श्री सिंडोस्कर पोहरी के नए एसडीएम बने

 2018 


शिवपुरी, 17 सितम्बर 2018/ कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने जिले में स्थानांतरित होकर आए डिप्टी कलेक्टर श्री मकसूद अहमद एवं जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टरों के मध्य प्रशासकीय सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके मध्य कार्य विभाजन किया है। जारी आदेश के तहत डिप्टी कलेक्टर श्री आर.बी.सिंडोस्कर को अनुविभागीय दण्डाधिकारी पोहरी बनाया गया है।


कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता द्वारा जारी आदेश में अनुविभागीय अधिकारी शिवपुरी श्री एल.के.पाण्डे अपने कार्य के साथ-साथ अंतव्यवसायी निगम एवं अन्य कार्य जो समय-समय पर कलेक्टर द्वारा सौपे जाएगें। उनका निर्वहन करेंगे। डिप्टी कलेक्टर श्री आर.बी.सिडोंस्कर को अनुविभागीय अधिकारी एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी पोहरी का दायित्व सौपा गया है। इसके साथ ही समय-समय पर कलेक्टर द्वारा दिए गए कार्य संपादित करेंगे। अनुविभागीय अधिकारी पोहरी श्री मुकेश सिंह को जिला मुख्यालय पर डिप्टी कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है। डिप्टी कलेक्टर श्री मकसूद अहमद को उपजिला निर्वाचन अधिकारी (सामान्य एवं स्थानीय निर्वाचन) जिला शिवपुरी के साथ-साथ कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौपे गए कार्य संपादित करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ