शिवपुरी-राघवेंद्र नगर में व्यापारी की पत्नी को अज्ञात लुटेरों ने मौत के घाट उतारा
शिवपुरी। खबर राघवेन्द्र नगर से आ रही है। गुप्ता टाइल्स वालों की बहू एवं विजय गुप्ता की पत्नी श्रीमती किरण गुप्ता की गला काटकर हत्या कर दी गई। उनका शव राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय के पीछे स्थित उनके निवास में मिला है। मौके पर पुलिस बल पहुंच गया है। हत्या करीब 9 बजे होना बताया जा रहा है। विजय गुप्ता की न्यू ब्लॉक में गुप्ता मैचिंग स्टोर के नाम से दुकान है।शिवपुरी के व्यवसाई की पत्नी की निर्मम हत्या लूट भी शिवपुरी ब्यूरो शहर के पॉश इलाके राघवेंद्र नगर कॉलोनी में RSS कार्यालय के पीछे गुप्ता टाइल्स वालों केह मकान में आज रात 9:00 बजे कपड़ा व्यवसाई की बीवी की गला रेतकर अज्ञात हत्यारों ने हत्या कर दी। हत्या के पीछे लूट का उद्देश्य बताया जा रहा है। घटना की सूचना लगते ही देहात थाना पुलिस सहित तमाम पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। बताया जाता है कि राघवेंद्र नगर निवासी गुप्ता टाइल्स वालों के निवास में घुसकर इस घटना को अज्ञात हत्यारों ने कार्य किया है। जो प्रारंभिक जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके अनुसार न्यू ब्लॉक में गुप्ता मैचिंग सेंटर के संचालक विजय गुप्ता की पत्नी श्रीमती किरण गुप्ता को अज्ञात लुटेरों ने उनके घर में घुस कर मौत के घाट उतार दिया सन्धया जी इस वारदात को गला रेतकर अंजाम दिया गया है पुलिस मौका परीक्षण में लगी हुई है इस वारदात को रात्रि लगभग 9:00 बजे अंजाम दिया जाना बताया जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ