शिवपुरी। भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने 21 दिसंबर 2017 को रन्नौद में आयोजित विकास यात्रा एवं अंत्योदय मेला में माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से रन्नौद को नगर पंचायत व तहसील बनाने हेतु मांग पत्र सौपा था जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा की गयी थी जिस पर आज कैविनेट में रन्नौद को नई तहसील बनाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। रन्नौद को तहसील बनाये जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का समस्त जिले की ओर से आभार व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ