Music

BRACKING

Loading...

खुशखबर: वित्त मंत्री ने की घोषणा, 2.5 रुपए कम होंगे पेट्रोल और डीजल के दाम

एंटी करप्शन न्यूज़ October 04, 2018 nai delhi




नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की महंगाई कुछ राहत देने के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2.5 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि केंद्र सरकार अपनी तरफ से पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 1.5 रुपए प्रति लीटर की कटौती करेंगी और बाकी 1 रुपए प्रति लीटर की कटौती तेल कंपनियों की तरफ से की जाएगी।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राज्यों से भी आग्रह किया है कि वह अपने स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2.5 रुपए प्रति लीटर की कटौती करें, अगर राज्यों की तरफ से भी इतनी ही कटौती होती है तो पेट्रोल और डीजल मौजूदा स्तर से 5 रुपए प्रति लीटर सस्ते हो जाएंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ