Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : शिवपुरी मर्डर मिस्ट्री: सीवर प्लांट में मिला युवक का शव; मर्डर या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

 शिवपुरी में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में मिली युवक की लाश, सीवर पाइप से बहकर पहुंची, हत्या की आशंका

शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र स्थित बांकड़े मंदिर रोड के पास बने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में सोमवार दोपहर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। युवक का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला है और उसके शरीर पर केवल अंडरवियर था। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक मृतक की उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच है और शव करीब 10 से 15 दिन पुराना बताया जा रहा है, जिसके कारण उसकी पहचान करने में भी कठिनाई हो रही है।

सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि शव संभवतः सीवर पाइप लाइन के माध्यम से बहकर ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचा है। इस जानकारी के बाद पुलिस हत्या की आशंका को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या के बाद शव को सीवर लाइन में फेंका गया हो।


देहात थाना पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही मृतक के फोटो आसपास के थानों को भेजकर उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों और घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ