Music

BRACKING

Loading...

पवन भार्गव 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म जनता में भारी आक्रोश

पवन भार्गव एंटी करप्शन

310 2018


पोहरी। पोहरी की जनता द्वारा पोहरी में पुराने अस्पताल को शुरू करवाने के लिए एसडीएम पोहरी को ज्ञापन सौंपकर 48 घण्टे का समय दिया गया था जो अब पूरा हो चुका है लेकिन अभी तक प्रशासन ने इस संबंध में कोई कारवाई नहीं कि है ज्ञापन पर कोई कारवाई ना होने से जनता में रोष बढ़ता ही जा रहा है जो कभी भी एक बड़े आंदोलन के रूप में बाहर आ सकता है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनता ने आंदोलन की तैयारियां भी शुरू कर दी है और गुरुवार 4 अक्टूबर को पोहरी वेलफेयर सोसायटी पोहरी एसडीएम के पास जवाब मांगने जाने की तैयारी कर रही है।
ऐंसे में संभावना जताई जा रही है कि जनता 5 अक्टूबर को कुछ बड़ा करने के मूड में है।

ये हैं जनता की मुख्य मांगें-
जनता की मुख्य मांग है कि पुराने अस्पताल भवन में दुबारा स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की जाएं क्योंकि नवीन अस्पताल नगर की मुख्य आबादी से लगभग 6 किमी दूर पड़ता है जिसके कारण लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है और रात-बिरात ये परेशानी दोगुनी हो जाती है।

समय पर इलाज ना मिलने से जान तक गंवा देते हैं लोग-
पोहरी नगर की मुख्य आबादी के बीचों बीच बने अस्पताल को बंद कर दिए जाने के बाद से नगर की स्वास्थ्य व्यवस्था गड़बड़ा गयी है कई बार लोगों को समय पर इलाज ना मिलने के कारण अपनी जान तक गंवानी पड़ी जाती है।

युवा देवांश की मृत्यु के बाद जनता में है भारी रोष-
नगर में स्वास्थ्य सुविधाएं ना होने से जनता परेशान तो थी लेकिन किसी तरह झेल रही थी, लेकिन अब पोहरी में इलाज ना मिलने के बाद हुई युवा देवांश की असामायिक म्रत्यु के बाद जनता में भारी रोष व्याप्त है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ