Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी विधायक ने किया सफाई कर्मियों के साथ भोजन और किया सम्मानित


*विधानसभा चुनाव से पहले खेल मंत्री का सफाई कामगारों के साथ सामूहिक भोज चर्चा का विषय बना*

- *जमीन पर बैठकर सफाई कर्मियों के साथ खेल मंत्री यशोधरा राजे ने किया भोजन*

*शिवपुरी*।
विधानसभा चुनाव में अब कुछ समय ही शेष है और कभी भी आचार संहिता लग सकती है। इस दौरान सभी वर्गों को खुश करने का काम राजनीतिक दलों के नेता करने लगे हैं। इसी क्रम में बुधवार को खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने सफाई कर्मियों को सम्मानित किया और उनके साथ सामूहिक भोज किया। शहर के कम्युनिटी हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने जमीन पर बैठकर सफाई कर्मियों के साथ सामूहिक भोज किया। इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने नगर पालिका परिषद शिवपुरी के कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। श्रीमती सिंधिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सफाई कार्य का सुपर विजन करने वाले दरोगाओं को प्रतिस्पर्धा की भावना से सफाई का कार्य करना चाहिए। ऐसे दरोगा जिनके क्षेत्र में बेहतर सफाई का कार्य होगा, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर खेल मंत्री ने संबल योजना के तहत चार प्रकरणों में प्रत्येक में दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदाय की।                                               चक्र वीर न्यूज़



SUBSCRIBE VIA 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ