पवन भार्गव October 25, 2018 shivpuri
शिवपुरी। आगामी विधान सभा चुनाव 2018 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर शिवपुरी श्रीमती शिल्पा गुप्ता के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में मदिरा के अवैध विक्रय ,धारण ,परिवहन तथा निर्माण पर पूर्णतया रोक लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत विगत दिवस वृत्त पोहरी में शाम गश्त के दौरान 7 विभिन्न संभावित स्थलों पर दबिश दी,जिनमे 2 खाली तलाशी तथा देशी प्लेन मदिरा के 74 पाव , व विदेशी मदिरा के 46 पाव व हाथ भट्टी मदिरा 300 मिली जप्त कर धारा 34(1) के कुल 5 प्रकरण कायम किये गए । आपको बता दें कि चुनाव की आचार संहिता लगने से लेकर अब तक निरन्तर प्रकरण दर्ज किए हैं और आगे इसी तरह की कार्रवाई है जारी रहेंगी आबकारी विभाग द्वारा की गई इस कार्यवाही में वृत्त प्रभारी संदीप कुमार लोहानी, आरक्षक जगदीश शीतल, सतीश जयंत, गिर्राज सैनिक अशोक शर्मा, प्रकाश प्रजापति, तोमर व चौहान उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ