Music

BRACKING

Loading...

पवन भार्गव एंटी करप्शन न्यूज़ शिवपुरी कलेक्टर ने विधानसभा निर्वाचन के संबंध मे ली अहम बैठक

पवन भार्गव एंटी करप्शन न्यूज़ शिवपुरी 25 अक्टूबर 2018


भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ऐसे प्रत्याशी जो विधानसभा निर्वाचन के लिए चुनाव लड़ रहे है और उनके विरूद्ध आपराधिक मामले दर्ज है और वह राजनैतिक दल जिनके द्वारा इस प्रकार के प्रत्याशियों को टिकिट देते है, वह प्रपत्र सी-1 एवं सी-2 में दी जाने वाली घोषणा कम से कम तीन अलग तारीखों पर, नाम वापसी के अंतिम दिन के अगले दिन से चुनाव के दो दिन पूर्व तक प्रकाशित कराएगें। यह घोषणा व्यापक रूप से प्रचलित समाचार पत्रों और टेलीविजन पर संबंधित विधानसभा क्षेत्र में प्रसारित कराई जाएगी। उक्त आशय की जानकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने विधानसभा निर्वाचन 2018 के संबंध में आयोजित राजनैतिक दलों की बैठक में दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ