एंटी करप्शन न्यूज़
आगामी विधानसभा चुनाव एवं त्योहारों को मद्येनजर रखते हुए शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस द्वारा निकाला फ्लैग मार्च
फ्लेग मार्च पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों एमएम अस्पताल चैराहा ,अग्रसेन चैराहा,माधव चैक,फिजिकल रोड,सुभाष पार्क,काली माता मंदिर ,झांसी तिराहा गुरुद्वारा चैराहा ,राजेश्वरी रोड बाद एम.एम. अस्पताल चैराहा पोहरी चैराहा होतेे हुए कंट्रोल रूम पर समाप्त हुआ।
फ्लैग मार्च में एसडीओपी शिवपुरी श्री सुरेश चंद्र दोहरे रक्षित निरीक्षक भारत सिंह यादव, थाना प्रभारी देहात परि. डी.एस.पी. कीर्ति बघेल, थाना प्रभारी कोतवाली निरी. राकेश शर्मा, थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि. सुरेन्द्र सिंह यादव, थाना प्रभारी सतनवाड़ा उनि.गोपाल चैबे, थाना प्रभारी बम्हारी उनि. अजय जाट , सुबेदार भानूप्रताप सिकरवार,सुबेदार गायत्री इटोरिया स्वयं उपस्थित रहे ।
शिवपुरी सब डिविजन के समस्त थानों एवं पुलिस लाईन का बल एवं उत्तर प्रदेश पी.ए.सी. एवं 18वीं बटालियन शिवपुरी, 23वी बटालियन भोपाल, 13वीं बटालियन ग्वालियर के लगभग 200 जवानों एवं अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया।
Comments

0 टिप्पणियाँ