शुरू होने वाले हैं नवरात्र, ऐसे करें पूजा की तैयारियां
03 Oct. 2018 13:32
भोपाल ! शरदीय नवरात्रि शुरु होने वाले है, इस नौ दिनों मे देवी के नौ स्वरुपों की पूजा की जाती है। इसके साथ ही देवी की आराधना की जाती है। शास्त्रों के अनुसार मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा नवरात्रि के अलग अलग दिनों में किया जाता है। इस बार नवरात्र 10 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। आज इस लेख मे हम नवरात्रि के नौ दिनें में देवी पूजा करने से पहले उसकी तैयारी के बारे मे बता रहें हैं।
नवरात्रि में देवी पूजन की विशेष सामग्री –
– माता की मूर्ति या तस्वीर की स्थापना के लिए चौकी, चौकी पर बिछाने के लिए लाल या पीला कपड़ा, मां पर चढ़ाने के लिए लाल चुनरी, कलश, आम के पत्ते, फूल माला या फूल, एक जटा वाला नारियल, पान, सुपारी, इलायची, लौंग, कपूर, रोली, सिंदूर,कलावा, चावल, पीतल या मिट्टी का दीपक, घी, बत्ती आदि।
नवरात्रि में कलश स्थापना के लिए
– कलश, नारियल,मौली 5, 7 या 11 आम के पत्ते, शुद्ध जल और गंगा जल, कलश के नीचे रखने चावल या गेहूं।
नवरात्रि में माता के श्रृंगार के लिए
– लाल चुनरी, चूड़ी, बिछिया, इत्र, सिंदूर, महावर, बिंद्दी, मेहंदी,काजल, मंगल सूत्र, पायल इस सारी साम्रगी से देवी का श्रृंगार किया जाता है।
देवी पूजन में रखें इन बातों का ध्यान
– देवी पूजा में तुलसी पत्ती न चढ़ाएं, माता की तस्वीर या मूर्ति में शेर दहाड़ता हुआ नहीं होना चाहिए, देवी पर दूर्वा न चढ़ाएं इन के साथ ही नौ दिन तामसिक भोजन न करें।
0 टिप्पणियाँ