Music

BRACKING

Loading...

BREAKING: लीक हुई कांग्रेस प्रत्याशियों की फाइनल सूची, भोपाल से दिल्ली तक हड़कंप




By



BREAKING: लीक हुई कांग्रेस प्रत्याशियों की फाइनल सूची, भोपाल से दिल्ली तक हड़कंप

भोपाल। मध्यप्रदेश में अगले माह होने जा रहे चुनाव से पहले प्रत्याशी चयन की मशक्कत राजनीतिक दल कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में जिन नामों को तय किया गया था, उनकी सूची लीक हो गई है। इस घटना के बाद भोपाल से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मच गया है। एक्शन में आई कांग्रेस ने इस सूची को फर्जी करार देकर भाजपा पर डर्टी पॉलीटिक्स करने का आरोप लगाया है।

 

कांग्रेस ने बताया लिस्ट को फर्जी
इधर, औपचारिक घोषणा से पहले ही कांग्रेस की यह सूची लीक हो गई, जिससे राजनीति गर्मा गई है। बीजेपी ने इस लिस्ट के बारे में कहा कि कोई दम नहीं है, जबकि कांग्रेस की प्रवक्ता शोभा ओझा ने मीडिया से कहा कि यह लि्ट फर्जी है। कांग्रेस ने औपचारिक लिस्ट जारी नहीं की है।

 

सिंधिया बोले- अभी तय नहीं हुए नाम
कांग्रेस की लिस्ट लीक होने से भोपाल से दिल्ली तक हड़कंप मच गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कहा है कि फिलहाल कोई लिस्ट जारी नहीं की गई है। सिंधिया ने कहा कि मुझे नहीं पता कहां से आई ये लिस्ट। चार पाच दिनों बाद जारी होगी फाइनल लिस्ट।

दिल्ली में बुधवार कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 80 उम्मीदवारों के नाम तय हुए लेकिन घोषणा नहीं हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और बाकी नेताओं ने कहा 28-29 को सूची जारी कर दी जाएगी।

 

सोशल मीडिया पर छाई कांग्रेस की सूची
कांग्रेस ने फिलहाल कोई सूची जारी नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे वायरल कर दिया। दिलचस्प बात यह है कि जो सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसमें कमलनाथ को छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ना बताया जा रहा है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता राव को बुदनी से चुनाव लड़ना बताया गया है।

 

और क्या है वायरल सूची में
-कांग्रेस के वर्तमान चार विधायकों के नाम काट दिए गए हैं।
-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की बुदनी सीट से कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता सिंह का नाम है।
-मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम सूची में नहीं।

 

अब एक्शन में आई कांग्रेस
सोशल मीडिया पर कांग्रेस की इस सूची से भोपाल से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मच गया। इसके बाद कांग्रेस एक्शन में आ गई। उसने खंडन भी जारी कर इस लिस्ट को फर्जी बताया है। कांग्रेस ने कहा है कि जो 230 सीटों की लिस्ट जारी हुई है, वो फर्जी है। फिलहाल कांग्रेस ने 80 सीटों पर अपनी सहमति दी है, जिसकी औपचारिक घोषणा बाद में की जाएगी।

अगले सप्ताह जारी होगी लिस्ट
कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक अगले सप्ताह 22 से 24 के बीच दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होना है। तभी सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा और नामों की घोषणा कर दी जाएगी। कांग्रेस ने यह भी कहा कि जो फर्जी सूची सोशल मीडिया पर जारी हुई है, उसमें ऐसे नाम हैं, जो कांग्रेस की अधिकृत सूची में शामिल हो ही नहीं सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ