Music

BRACKING

Loading...

तलाकशुदा महिला के WHATSAPP पर भेजी डर्टी वीडियो मामला दर्ज

 OCTOBER 12, 2018



शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां आज एक महिला के वाट्सएप पर एक अशलील पिक्चर भेज दी। इस मामले की शिकायत पीडि़ता ने सिटी कोतवाली में की। जहां पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार फतेहपुर क्षेत्र में निवासरत एक 30 वर्षीय तलाकशुदा महिला ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि वह 7 अक्टूबर को रात्रि में 8 बजकर 38 मिनिट पर अपने घर में काम कर रही थी। तभी पडौस में निवासरत आरोपी दामो उर्फ  दमोदर रजक उम्र 30 साल निवासी गणेश कॉलोनी 28 नंबर कोठी के पास शिवपुरी ने महिला के मोबाईल पर एक अशलील वीडियों भेज दी। 

इस वीडियों से महिला बुरी तरह से आहत हो गई। इस मामले की शिकायत पीडि़ता ने कोतवाली में की। जहां पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 67 ए और आईपीसी की धारा 292 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ