3 Dec 2018 12:02 PM
लखनऊ । चाचा शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के बीच दूरियां कम नही हो रही हैं। टकरार बरकरार है। हाल ही इसका एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिससे साफ जाहिर होते है कि शिवपाल यादव अपने भतीजे अखिलेश से नाखुश हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण समारोह में पार्टी मुखिया शिवपाल सिंह के निशाने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रहे। उन्होंने कहा कि सपा को हमने दिन-रात मेहनत करके खड़ा किया और अखिलेश ने इसे छल करके हथिया लिया। इसीलिए हमने खुद की पार्टी बनाई और आज आप लोगों के बीच में हूं। माल के अटारी गांव में कुंवर बलवीर सिंह ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया। Read This - बीएचयू चीफ प्राक्टर के खिलाफ छात्रों ने खोला मोर्चा,एसएसपी से मिल सौंपा ज्ञापन PROMOTED CONTENT सुबह एक ग्लास = रोज 2 किलो चर्बी गायब! Green Coffee जिसमें पार्टी अध्यक्ष शिवपाल ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा अच्छे दिन कहां गए, कहां गया काला धन। 100 दिन में अच्छे दिन का सपना दिखाकर पांच वर्ष पूरे कर लिए भारतीय जनता पार्टी ने काला धन भी नही विदेश वापस नहीं आया। नोट बन्दी के मार जनता भुगत रही हैं यह सरकार नौकरशाहों की हैं लेकिन हमारी सरकार में नौकरशाही नहीं चलेगी सरकार जनता की होगी जनता ही सरकार चलायेगी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक शारदा प्रताप शुक्ला भी मौजूद थे। Read This - तेलंगाना में चुनाव प्रचार चरम पर, मोदी करेंगे जनसभा को संबोधित PROMOTED CONTENT सुबह एक ग्लास = रोज 2 किलो चर्बी गायब! Green Coffee रॉयल बुलेटिन की नई एप प्ले स्टोर पर आ गयी है।royal bulletin news लिखे और नई app डाउनलोड करें कर्यक्रम में अर्चना राठौर,आर पी शुक्ला, तितली राठौर,दिनेश यादव सहित दर्जनों लोगों ने सदस्यता ली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अनिल वर्मा ने कहा कि नौ दिसम्बर को रमाबाई अम्बेडकर पार्क में होने वाली रैली की तैयारियों में पार्टी कार्यकर्ता जी-जान से जुटे हुए हैं। पूर्व सांसद रघुराज शाक्य व पूर्व मंत्री राजेश यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा को केवल पार्टी अध्यक्ष शिवपाल सिंह ही हरा सकते हैं। बता दें कि इससे पहले अखिलेश यादव ने ने अपने चाचा की पार्टी को परोक्ष रूप से भाजपा की सहयोगी करार दे दिया था। उन्होंने कहा ''सपा की लड़ाई सिर्फ भाजपा से है, और भाजपा की किसी भी ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी, एच, वाली टीम से लड़ाई नहीं है।'' यह पूछे जाने पर कि क्या सपा शिवपाल की विधानसभा सदस्यता समाप्त कराएगी, अखिलेश ने तंज भरे अंदाज में कहा ''सपा कोई भी ऐसा काम नहीं करेगी, जिससे अन्याय दिखायी दे।'
0 टिप्पणियाँ