Music

BRACKING

Loading...

आवागमन के लिये खुलेगा ताजमहल का तीसरा मोहरा

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री आरिफ अकील ने आज यहाँ ताजमहल के तीन मोहरे का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शाहजहाँनाबाद स्थित ताजमहल में तीसरे मोहरे (टनल) को खोला जायेगा। श्री अकील ने दुकानों की वैकल्पिक व्यवस्था के बाद ही यह रास्ता बनाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सुदाम खाडे, नगर निगम कमिश्नर श्री विजय दत्ता, पर्यटन और लोक निर्माण विभाग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

मंत्री श्री अकील ने ताजमहल में आवश्यक मरम्मत की जरूरत बताते हुए निर्देश दिये कि तालाब के किनारे पाथ-वे बनाया जाये। पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाये। उन्होंने कहा कि आवश्यक रिनोवेशन का काम करवाने के बाद यहाँ आकर्षक साज-सज्जा और लाइटिंग की व्यवस्था भी की जाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ