Music

BRACKING

Loading...

मंत्री श्री सिलावट ने दिये प्रसूता की मृत्यु की जाँच के आदेश

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने अशोकनगर में ईसागढ़ स्वास्थ्य केन्द्र से प्रसव के बाद उपचार के लिये भोपाल भेजी गई प्रसूता की मौत के प्रकरण की जाँच के आदेश दिये हैं। साथ ही, ईसागढ़ के बीएमओ और तीन स्टॉफ नर्स का तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उन्होंने कहा कि जाँच में दोषी पाये जाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

उल्लेखनीय है कि ईसागढ़ स्वास्थ्य केन्द्र में 25 जनवरी, 2019 को प्रसूता की प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ने पर और प्रकरण के जटिल हो जाने पर प्रसूता को जिला अस्पताल, अशोकनगर रेफर किया गया, जहाँ से उसे उपचार के लिये भोपाल रेफर किया गया। भोपाल में उपचार के दौरान प्रसूता की मृत्यु हो गई। इस संबंध में प्रसूता के परिजनों और स्थानीय नागरिकों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, ईसागढ़ में चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाकर आक्रोश व्यक्त किया गया। मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि प्रकरण की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल कार्यवाही करने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ