18 जनवरी 2019
भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. जिसकी नई सूची जारी कर दी गई है. जिसमें इरशाद वली को डीआईजी धर्मेंद्र चौधरी के स्थान पर भोपाल में पदस्थ किया गया है. जबकि एसव डब्ल्यू नकवी को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।
जारी सूचनी में पुलिस मुख्यालय में भी बड़ा फेरबदल किया गया है. जिसमें विपिन कुमार महेश्वरी को शिकायत पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया है. अशोक अवस्थी को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसटीएफ पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है. तो वहीं अनुराधा शंकर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय भोपाल में नियुक्त किया गया है. जारी की गई सूची कुछ इस प्रकार है
एसडब्ल्यू नकवी भारतीय पुलिस सेवा 1990 वर्तमान पदस्थापना अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसटीएफ पुलिस मुख्यालय भोपाल, नवीन पदस्थापना अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशासन पुलिस मुख्यालय भोपाल।
विपिन कुमार महेश्वरी 1990 वर्तमान पदस्थापना अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रबंध पुलिस मुख्यालय भोपाल, नवीन पदस्थापना अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शिकायत पुलिस मुख्यालय भोपाल।
अशोक अवस्थी 1990 वर्तमान पदस्थापना अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय भोपाल, नवीन पदस्थापना अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसटीएफ पुलिस मुख्यालय भोपाल।
अनुराधा शंकर 1990 वर्तमान पदस्थापना अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशासन पुलिस मुख्यालय भोपाल नवीन पदस्थापना अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय भोपाल
अनंत कुमार सिंह 1994 वर्तमान पदस्थापना पुलिस महा निरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, नवीन पदस्थापना पुलिस महा निरीक्षक एसएएफ पुलिस मुख्यालय भोपाल।
चंचल शेखर 1995 वर्तमान पदस्थापना पुलिस महा निरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, नवीन पदस्थापना पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक पुलिस मुख्यालय भोपाल।
योगेश देशमुख 1995 वर्तमान पदस्थापना पुलिस महा निरीक्षक एसएएफ रेंज ग्वालियर, नवीन पदस्थापना पुलिस महा निरीक्षक चंबल जोन मुरैना।
संतोष कुमार सिंह 2000 वर्तमान पदस्थापना पुलिस महा निरीक्षक चंबल जोन मुरैना, नवीन पदस्थापना पुलिस महा निरीक्षक एसएएफ ग्वालियर।
जेएस कुशवाहा 2001 वर्तमान पदस्थापना पुलिस महा निरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, नवीन पदस्थापना पुलिस महा निरीक्षक प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय भोपाल।
रमन सिंह सिकरवार 2001 वर्तमान पदस्थापना पुलिस महा निरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, नवीन पदस्थापना पुलिस महा निरीक्षक बीआरटीएस इंदौर।
धर्मेंद्र सिंह चौधरी 2003 वर्तमान पदस्थापना पुलिस महा निरीक्षक भोपाल अरबन, नवीन पदस्थापना उप पुलिस महा निरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल।
इरशाद वली 2004 वर्तमान पदस्थापना पुलिस महा निरीक्षक बालाघाट रेंज बालाघाट, नवीन पदस्थापना उप पुलिस महा निरीक्षक भोपाल अरबन।
रुचि वर्धन मिश्रा 2006 वर्तमान पदस्थापना पुलिस अधीक्षक जिला खंडवा, नवीन पदस्थापना सहायक पुलिस महा निरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल।
जे एस राजपूत 2007 वर्तमान पदस्थापना पुलिस अधीक्षक जिला रायसेन, नवीन पदस्थापना विभागीय आदेश दिनांक 11 जनवरी 2019 द्वारा सेनानी 17 वी बटालियन बिस बल भिंड पर की गई पदस्थापना को संशोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक जिला अनूपपुर।
सुनील कुमार पांडे 2009 वर्तमान पदस्थापना सेनानी 13 वी वाहनी विसबल ग्वालियर, नवीन पदस्थापना पुलिस अधीक्षक जिला खरगोन।
सिद्धार्थ बहुगुणा 2010 वर्तमान पदस्थापना पुलिस अधीक्षक इंदौर पश्चिम, नवीन पदस्थापना विभागीय आदेश दिनांक 11 जनवरी 2019 द्वारा पुलिस अधीक्षक पीटीएस इंदौर पर की गई पदस्थापना को संशोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक जिला खंडवा।
डी कल्याण चक्रवर्ती 2010 वर्तमान पदस्थापना पुलिस अधीक्षक जिला खरगोन, नवीन पदस्थापना सहायक पुलिस निरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल।
विवेक अग्रवाल 2012 वर्तमान पदस्थापना पुलिस अधीक्षक जिला दमोह, नवीन पदस्थापना सहायक पुलिस निरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल।
अजय सिंह 2013 वर्तमान पदस्थापना पुलिस अधीक्षक जिला डिंडोरी, नवीन पदस्थापना पुलिस अधीक्षक जिला बुरहानपुर।
आर एस वेल वंशी डीडी 95 वर्तमान पदस्थापना पुलिस अधीक्षक पीटीएस सागर, नवीन पदस्थापना पुलिस अधीक्षक जिला दमोह।
संदीप भूरिया राज्य पुलिस सेवा डीडी 2006 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी भौरी भोपाल की सेवाएं परिवहन विभाग को सौंपते हुए उन्हें अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पर्यंत सहायक परिवहन आयुक्त शिकायत के पद पर पदस्थ किया गया है ।
0 टिप्पणियाँ