Music

BRACKING

Loading...

प्रेमी से परेशान प्रेमिका ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ़्तार





डेस्क। मध्यप्रदेश के सिमरिया थाना क्षेत्र की मोहंद्रा चौकी प्रभारी अनामिका सिंह कुशवाहा (25) ने रात 9 बजे सिमरिया थाना परिसर स्थित अपने शासकीय आवास में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आयी है। बताय गया है कि प्रेमी के शादी करने का दबाव डालने के कारण परेशान हो चुकी थी।

सूत्रों के मुताबिक अनामिका ड्यूटी व घर पर हर समय प्रेमी के फोन से परेशान हो गई थी। जिस रात उसने यह कदम उठाया उस समय भी प्रेमी का फोन आया हुआ था। घटना के समय मृतका के कान में इयर फोन लगा हुआ था और उनका मोबाइल शव के नीचे जमीन पर पड़ा था।

जांच के दौरान अनामिका सिंह के फोन पर अंतिम कॉल उसके प्रेमी युवक कौशल किशोर (28) निवासी मोहन कुंडी थाना चांदना जिला लखीरसराय बिहार से हुई थी। कॉल डिटेल से यह भी स्पष्ट हुआ कि अनामिका और कौशल के बीच रोजाना कई बार घंटों बात होती थी।

बताया गया है कि अनामिका व कौशल ने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई एकसाथ सागर कॉलेज में की थी। तभी से दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। अनामिका की नौकरी लगने के बाद कौशल शादी का दबाव बनाने लगा था। लेकिन  अनामिका के घरवाले इस रिश्ते से राजी नहीं थे। 

MUST WATCH & SUBSCRIBE

कौशल द्वारा विवाह के लिए प्रताड़ित करने का दोषी पाए जाने व आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में 7 जनवरी को पन्ना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया। उसे गिरफ्तार करने के बाद पवई न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस कार्यवाही में जुटी है।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ