Music

BRACKING

Loading...

HARDA: बर्थडे पार्टी में डांस से नाराज पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

| MP NEWS

31 JANUARY 2019



मध्यप्रदेश के हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र में एक दंपत्ति के बीच विवाद हो गया। पड़ौस में चल रही बर्थडे पार्टी में पत्नी शराब पीकर डांस कर रही थी। पति भी शराब के नशे में धुत था, उसे पत्नी का डांस करना पसंद नहीं आया। उसने पत्नी को मना किया लेकिन वो नहीं मानी। पति उसे घसीटकर घर लाया और लकड़ी से पीट-पीटकर मार डाला। चौंकाने वाली बात यह है कि महिला के 2 बच्चों ने रात में ही महिला का शव देख लिया परंतु वो समझ ही नहीं पाए और घर में जाकर सोप गए। 

पुलिस ने बताया- शोभाराम (40) व पत्नी सुमन बाई (36) मजदूरी करते हैं। मंगलवार रात दोनों ने शराब पी। इसके बाद पति-पत्नी पड़ोसी के बच्चे की बर्थ-डे पार्टी में चले गए। पार्टी में सुमन नाचने लगी। पति ने उसे रोका लेकिन वह नहीं मानी। ताे दाेनाें में झगड़ा हो गया। रात 10 बजे शोभाराम पत्नी को जबरन घर लेकर आ गया और लकड़ी से बेरहमी से पिटाई कर दी। उसके दाएं कान, पेट, पसली में अंदरुनी चोटें आईं। लीवर फटने से पत्नी की मौत हो गई।

दोनों बच्चों ने उठाया, मां नहीं उठी तो वह भी वहीं सो गए

पुलिस ने बताया- मृतका के दो बेटे हैं। इसमें बड़ा बेटा राजेश 8वीं व छोटा बेटा मान सिंह 5वीं में पढ़ता है। बर्थ-डे से लौटकर दोनों बेटों ने मां को घर में पड़ा देखा। दोनों ने मां को उठाने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं उठी। इसके बाद दोनों बच्चे भी घर के अंदर जाकर सो गए। सुबह 8 बजे पति ने उठकर पत्नी के शव को खींचकर घर में रख दिया। इसके बाद खेत में काम कर रही मां को हत्या की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ