ये चार गोलियां देंगी हाथीपांव से छुटकारा : श्री राजेन्द्र भारती ।
एम.डी.ए.18 फायलेरिया दिवस का उद्घाटन कार्यक्रम सम्पन्न । दतिया | 27-फरवरी-2019
आज किला चौक दतिया पर फायलेरिया दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र भारती, विशेष अतिथि के रूप में श्री सुरेश झां उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री नाहर सिंह यादव ने की। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रदीप उपाध्याय, सिविल सर्जन डॉ. पीके शर्मा, आईसीएमआर भोपाल के कार्यक्रम पर्यवेक्षक श्री पवन मेहरा ने हाथीपांव एवं हाईड्रोसिल बीमारी के बारे में जानकारियां दी तथा बचाव के लिए प्रतिवर्ष तीन डीईसी एवं एक एल्वेंडाजोल की गोली खाने की सलाह दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजेन्द्र भारती ने कहा कि उम्र के हिसाब से एक, दो एवं तीन डीईसी गोली तथा एक एल्वेंडाजोल की गोली हाथीपांव रोग से बचाव हेतु जादू की तरह असर करती है। इसको अवश्य खाएं और हाथीपांव रोग से हमारे दतिया जिले के नागरिक सुरक्षा पायें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनायें।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला मलेरिया अधिकारी एवं कार्यक्रम के प्रमुख नोडल अधिकारी डॉ. हेमन्त गौतम द्वारा बताया गया कि जिले में 7 लाख 27 हजार 709 बच्चों, स्त्री-पुरूषों को डीईसी एवं एल्वेंडाजोल की गोलियां खिलाई जा रही हैं। दो साल से कम उम्र के बच्चों को, गर्भवती माताओं एवं गंभीर रोगियों को छोड़कर शेष सभी जनता को यह गोलियां खिलाई जाएंगी। दो वर्ष से पांच वर्ष तक के बच्चों को एक डीईसी की गोली, 6 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों को 2 डीईसी की गोली तथा 16 वर्ष से ऊपर के सभी युवकों स्त्री-पुरूषों को तीन डीईसी की गोली खिलाई जायेंगी। जिनके साथ में सबको एक-एक गोली एल्वेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।
कार्यक्रम में कुल 2207 दवा वितरक तथा 221 सुपरवाईजर कार्य कर रहे हैं। जिनको वितरण होने वाली दवा के साथ दवा सेवन पुस्तिका एवं मल्टीकलर परिवार भेंट कार्ड, प्रचार प्रसार के पर्चे प्रदान किये गये हैं।
कार्यक्रम के दौरान जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर के शिक्षक, दवा वितरक छात्रायें, स्काउट एण्ड गाईड के सदस्य, श्री मनोज पाल सहित एनजीओ के अन्य सदस्य, विभागीय कर्मचारी एवं आमनागरिक उपस्थित रहे। जिन्होंने वहां नाश्ता करने के बाद सामूहिक रूप से एक साथ अतिथियों के साथ दवा का सेवन किया। कार्यक्रम के उपरांत सिविल सर्जन डॉ. पीके शर्मा द्वारा समस्त आगुन्तकों का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात् समस्त दवा वितरकों एवं विभागीय कर्मचारियों द्वारा एनजीओ एवं स्काउट गाईड के सदस्यों के साथ दतिया के बाजार में ढोल बचाते हुए पर्चे बांटते हुए हाथीपांव रोग से बचाव एवं दवा खाने की अपील करते हुए रैली निकाली गई।

0 टिप्पणियाँ