Music

BRACKING

Loading...

निःशुल्क स्किल गैप प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु आवेदन 25 फरवरी तक आमंत्रित

13 फरवरी 2019
निःशुल्क स्किल गैप प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु आवेदन 25 फरवरी तक आमंत्रित
शिवपुरी, 12 फरवरी 2019  जिला रोजगार कार्यालय (मॉडल करियर सेंटर) शिवपुरी एवं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) द्वारा नेशनल करियर सर्विस के अंतर्गत मार्च माह में होने वाले 20 दिवसीय निःशुल्क स्किल गैप प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु इच्छुक शिक्षित बेरोगार युवक-युवतियों से 25 फरवरी 2019 तक आवेदन आमंत्रित किए गए है।
जिला रोजगार अधिकारी शिवपुरी श्री स्वप्निल श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में टीसीएस द्वारा कम्युनिकेटिव इंग्लिश, बेसिक कम्प्यूटर, इंटरव्यू की तैयारी, कॉर्पोरेट एटिकेट एवं सॉफ्ट स्किल्स आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं प्रशिक्षण उपरांत परीक्षा एवं इंटरव्यू में चयनित आवेदकों को टीएमएस द्वारा आकर्षक वेतन पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशिक्षण की 50 प्रतिशत सीट एससी एवं एसटी आवेदकों के लिए आरक्षित हैं एवं शेष सीट अन्य आर्थिक रूप से पिछड़े (पारिवारिक आय दो लाख से कम) अभ्यर्थियों के लिए है। प्रशिक्षण में आवेदन पहले आओ पहले पाओं के आधार पर लिया जाएगा। आवेदन हेतु अभ्यर्थी स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। स्नातक अंतिम वर्ष में अध्ययनरत एवं परीक्षा परिणाम प्रतीक्षारत विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने हेतु अधिकतम आयु 25 वर्ष है। समस्त इच्छुक आवेदक अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र, आधार, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी में आवेदन कर सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ