Music

BRACKING

Loading...

एक्शन में इंडिया : पीएम मोदी से मिले तीनों सेना प्रमुख, कार्रवाई की मिली खुली छूट, इमरान ने किया आग्रह, अब बातचीत का वक्त

पाक को दो टूक : पायलट अभिनंदन को सुरक्षित लौटाओ, नहीं तो भुगतोगे भारत ने फौजी ठिकानों पर हमला करने आया पाकिस्तान का एफ-16 फाइटर प्लेन मार िगराया पाक की बौखलाहट : एयर स्ट्राइक के एक दिन बाद पड़ोसी देश की नापाक हरकत, अब चीन ने भी आतंकवाद पर चेताया ऑपरेशन में भारत का मिग-21 विमान हुआ क्रैश और पायलट लापता, पाकिस्तान का दावा- एक पायलट मेरे कब्जे में नयी दिल्ली/जम्मू : भारतीय वायुसेना का पायलट पाक हिरासत में, पाक का एफ-16 मार गिराया गया, क्षेत्र पर अशांति के बादल   भारत व पाकिस्तान में तनाव बढ़ने के बीच भारतीय वायु सीमा में घुसे पाकिस्तानी विमानों पर कार्रवाई करते हुए इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान के एक युद्धक विमान एफ-16 को मार गिराया गया. इस दौरान भारत का एक मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. फिर भारतीय वायुसेना के एक पायलट अभिनंदन वर्तमान के पाकिस्तान के हिरासत में होने की बात सामने आयी.  इसके फौरन बाद पाकिस्तान ने परमाणु हथियारों का हवाला देते हुए भारत से बातचीत की पेशकश की. वहीं, पाकिस्तान की सेना अपने पूर्व के बयान से पलटते हुए कहा कि उसने भारत के दो पायलटों को नहीं, केवल एक को हिरासत में लिया है. बदलते घटनाक्रम के बीच दिल्ली मेंं शाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर उच्चस्तरीय बैठक भी हुई, जिसमें तीनों सेना के प्रमुख ने पीएम को ताजा हालात से अवगत कराया.   दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एयर वाइस मार्शल आरजीके कपूर के साथ एक संक्षिप्त बयान में पाकिस्तान के करतूत की जानकारी दी.  उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के तीन लड़ाकू विमान बुधवार की सुबह नौ बज कर 58 मिनट पर भारतीय हवाई क्षेत्र में घुस आये और जम्मू कश्मीर के राजौरी व नौशेरा सेक्टर में अहम सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने लगे. इसी दौरान जम्मू के राजौरी सेक्टर में इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान वायुसेना के एफ-16 युद्धक विमान को खदेड़ कर मार गिराया. झड़प के दौरान भारत का एक मिग-21 विमान गिर गया और उसका पायलट लापता है.  दरअसल, सीमा पार आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना के एयर स्ट्राइक के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है.    दूसरी तरफ जैसे-जैसे तनाव बढ़ा उत्तर भारत के समूचे वायुक्षेत्र को कुछ समय के लिए खाली करा दिया गया. जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के नौ हवाई अड्डों को सुबह कुछ समय के लिए नागरिक उड़ानों के लिए बंद कर दिया गया. इससे पहले कश्मीर के बड़गाम में भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो पायलट समेत छह वायुसैनिक कर्मी शहीद हो गये. सभी की शिनाख्त की जा रही है. वहीं, राजौरी और पुंछ में नियंत्रण रेखा पर दोनों तरफ से अग्रिम चौकियों और नागरिक इलाकों पर मंगलवार की रात से बुधवार की रात तक रुक-रुक कर गोलाबारी होती रही. इस दौरान सेना व सीमा सुरक्षा बलों को सतर्कता के सर्वोच्च स्तर पर रखा गया. सरकार और रक्षा प्रतिष्ठानों ने जहां स्थिति का जायजा लिया. वहीं सारा ध्यान दुश्मन के इलाके में भारतीय वायुसेना के लापता पायलट पर टिका है.  दुनिया की नजर भारत-पाक के अगले कदम पर है. अमेरिका, ब्रिटेन,  चीन, रूस और यूरोपीय संघ ने पाकिस्तान से आतंकवाद पर शिकंजा कसने को कहा.  साथ ही परमाणु शक्ति सम्पन्न दोनों पड़ोसी देशों से सैन्य गतिविधि बढ़ाने  से बचने का आग्रह किया.   जब लादेन ढेर हो सकता है, तो कुछ भी मुमकिन  आज के हालात में सब कुछ मुमकिन है, जब अमेरिका 2011 में पाकिस्तान के अंदर घुस कर आतंकी संगठन अलकायदा चीफ ओसामा बिन लादेन को मार सकता है, तो क्या हम ऐसा नहीं कर सकते? पहले लोग बस ऐसी कल्पना करते थे, ऐसी इच्छा रखते थे.  उस वक्त निराशा व हताशा थी. आज कुछ भी असंभव नहीं है. जिस तरीके से देश हमारे साथ खड़ा है उससे जाहिर है कि ऐसे हालात में कुछ भी मुमकिन है. अरुण जेटली, केंद्रीय मंत्री  अलर्ट पर एयरपोर्ट कुछ देर उड़ानें बंद भारत ने बुधवार को एहतियातन पाक सीमा के नजदीक श्रीनगर, जम्मू, लेह, चंडीगढ़, अमृतसर के एयरपोर्ट को करीब तीन से चार घंटे के लिए बंद कर दिया. वहीं सभी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों पर लगातार दूसरे दिन हाई अलर्ट पर रखा गया.  पीएम मोदी से मिले तीनों सेना के प्रमुख: कार्रवाई की मिली खुली छूट पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों के घुसने व पड़ोसी देश में एक पायलट को हिरासत में लिए जाने के बाद सशस्त्र बलों के प्रमुखों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके आवास पर सुरक्षा की ताजा स्थिति की जानकारी दी. पिछले 24 घंटों में थल सेना, नौसेना और वायुसेना के प्रमुखों ने पीएम मोदी से यह दूसरी मुलाकात थी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान पीएम मोदी ने देश हित में सेना को एक्शन लेने की खुली छूट देने की बात कही.  इससे पहले, दिन में प्रधानमंत

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ