Music

BRACKING

Loading...

RELIANCE JIO : 100 से कम वाले प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा भी |

BUSINESS NEWS

03 FEBRUARY 2019



इन दिनों टेलिकॉम कंपनियों के बीच कॉम्पटीशन जारी है, कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक प्लान लॉन्च कर रही हैं। ऐसे में अगर आप रिलायंस जियो यूजर हैं और छोटा रिचार्ज वाला प्लान लेना चाहते हैं तो आइये हम आपको जियो के 100 रुपये से भी कम कीमत वाला वह प्लान बताएंगे, जिसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, इंटरनेट और मैसेज का भी लाभ मिलेगा।

19 रुपये वाला प्लान (cheapest recharge plan): 

अगर आपके पास जियो का सिम है और एक दिन के लिए इंटरनेट, कॉलिंग और मैसेज का लाभ लेना चाहते हैं तो जियो का 19 रुपये वाला प्लान आपके लिए अच्छा प्लान हो सकता है क्योंकि इसमें आपको 0.15GB और किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा इसमें आपको 20 मैसेज का लाभ भी मिलेगा। बता दें कि इस प्लान की वैलिडिटी 1 दिन की होगी।

52 रुपये वाला प्लान (cheapest recharge plan)

एक हफ्ते के लिए जियो का प्लान लेना चाहते हैं तो 52 रुपये वाला प्लान आपके लिए अच्छा प्लान हो सकता है, इसमें जियो यूजर्स को 7 दिन तक रोजाना 0.15GB इंटरनेट डेटा और किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा इसमें आपको 70 मैसेज का लाभ मिल रहा है। बता दें कि इस प्लान की वैलिडिटी 7 दिन की है।

98 रुपये वाला प्लान The best recharge plan

इस प्लान में रोजाना 2GB इंटरनेट डेटा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। इतना ही नहीं इसमें जियो यूजर्स को 300 मैएसेज का लाभ मिलेगा। बता दें कि इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ